रांची:  “कोई भूखा न सोए” अभियान के तहत रिम्स परिसर के रोटी बैंक के माध्यम से सेंट्रल एकेडमी स्कूल के द्वारा 300 जरूरतमंदो और असहायों के बीच भोजन का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में सेंट्रल एकेडमी स्कूल के निदेशक एच.एस चतुर्वेदी, राहुल रत्न, सचिव प्राचार्य सुतापा भट्टाचार्य, प्राचार्य ए.के रॉय, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, रोटी बैंक रांची के संचालक विजय पाठक, पीयूष पाठक, पंकज साहू समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि रोटी बैंक रांची के द्वारा साल के 365 दिन रात आठ बजे से 300 जरूरतमंदो को भोजन कराया जाता है। इसी उद्देश्य से सेंट्रल एकेडमी स्कूल कि ओर से 300 जरूरत मंदो के बीच भोजन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रावणी मजूमदार, मीनाक्षी सिंह, अनामिका मिश्रा, सुनीता प्रिया सरकार, नम्रता राज, सीमा परिधा, सीमा सहाय, प्रियंका शर्मा, सीमा सिंह, मिनी लकड़ा, काजल सिंह, ममता कुमारी, सुभाष सिंह, कुणाल मुखर्जी, आलोक सिंह, जॉली गोस्वामी, विकास, पल्लवी, संतोष, अंकिता, आमिर, राखी आदि कई उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!