“दिशोम गुरू” को अंतिम जोहार !

रामगढ़: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत पिता को मुखाग्नि दी। नम आंखों से हजारों लोगों ने अपने “गुरूजी” को अंतिम विदाई दी।

Former Chief Minister Shibu Soren cremated in Nemra

अंतिम संस्कार में सूबे कई नेता और गणमान्य लोग के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। इससे पूर्व रांची से दिवंगत शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया गया। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत कई नेता हुए शामिल 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत झारखंड और अन्य राज्यों के कई नेता दिवंगत शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

विधानसभा परिसर में दी गई श्रद्धांजलि 

अंतिम संस्कार से पूर्व दिवंगत शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां राज्यपाल संतोष गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और अन्य ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Uttarkashi Disaster: उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, राहत-बचाव कार्य जारी

By Admin

error: Content is protected !!