रांंची: गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने गुरुवार को राजधानी रांची पहुंची। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। पूर्व विधायक ने कल्पना को बुके भेंट किया और शादी की 18वीं सालगिरह की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह अवसर खास है लेकिन हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति जरूर खल रही है। साजिशों का ताना-बाना बुन कर जिस तरह से केंद्र की सरकार के इशारे पर हेमंत सोरेन को कथित मामलों में परेशान किया जा रहा है, इसका झारखंड की जनता विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देगी।
उन्होंने कल्पना को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत जल्द ही बाहर निकलेंगें। यह हम सभी का विश्वास और भरोसा है। वे संघर्ष की आग में तपकर और निखरेंगे। वहीं कल्पना के साथ उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।