हजारीबाग: झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के पांच दिनों बाद रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी सोमवार की शाम चार बजे हजार जेल से बाहर निकली। हाईकोर्ट ने बीते पांच अप्रैल को ममता देवी को जमानत दे दिया है।
कांग्रेस नेत्री ममता देवी के जेल से बाहर आने पर समर्थकों में उत्साह है। बताया गया कि 12 अप्रैल को ममता देवी के समर्थक रामगढ़ पटेल चौक पर स्वागत समारोह किया जाएगा।
बताते चलें कि 2016 में रामगढ़ जिला के गोला में हुए आइपीएल गोलीकांड के एक मामले में हजारीबाग जिला न्यायालय ने बीते वर्ष 12 दिसंबर 2022 को पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। जिसपर उन्हें अयोग्य करार देते हुए उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई।
विधानसभा सदस्यता जाने पर रामगढ़ विधानसभा में उपचुनाव हुआ। जिसमे ममता देवी के पति बजरंग महतो कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े। उप चुनाव में एनडीए की आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी की जीत हुई।