Former MP reached Gondalpura villagers movement against Adani EnterprisesFormer MP reached Gondalpura villagers movement against Adani Enterprises

पूरे प्रदेश में है गोंदलपुरा के आंदोलन की गूंज: भुवनेश्वर प्रसाद मेहता

बड़कागांव: गोंदलपुरा के ग्रामीणों द्वारा अडानी इंटरप्राइजेज गोंदलपुरा के खिलाफ चलाये जा रहे सतत धरना के पांचवें दिन पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता धरना स्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता का ग्रामीणों ने स्वागत किया।

मौके पर पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि यह आंदोलन केवल गोंदलपुरा, गाली, बलोदर, हाहे तथा फुलांग तक का ही नहीं रहेगा बल्कि इस आंदोलन की गुंज पूरे प्रदेश में हो रही है। अपने अस्तित्व की लड़ाई में मैं हमेशा आप लोगों के साथ खड़ा हूं। इस आंदोलन से अडानी, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू भी भागेगा।

वहीं अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि 2013 कानून में यह साफ साफ अंकित है कि बहु-फसली जमीन में कोई भी कंपनी नहीं लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि जब तक कंपनी वापस नहीं जाएगा तब तक सतत धरना चलता रहेगा। हम लोग अपनी जमीन के लिए जान दे देंगे लेकिन किसी भी कंपनी को अपनी जमीन नहीं देंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकांत निराला ने किया।

मौके पर मुख्य रूप से अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार, आंदोलनकारी ग्रामीण पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोंदलपुरा देवचंद महतो, ग्राम अध्यक्ष चंदन कुमार, विनय कुमार, गिरजा भुईयां, फलेन्द्र गंझू, जगदेव गंझू, रवि कुमार, परमेश्वर महतो, कृष्णा यादव, रघु तुरी, बालेश्वर यादव, देव प्रकाश यादव, यशोदा देवी, बसंती देवी, रेशमा देवी, शांति देवी, जीतन गोप, दीपक कुमार, निन्दू गोप, धानेश्वर करमाली, अबीता देवी, गंगिया देवी, मीना देवी, निराशो देवी, आशा देवी, मीना देवी, जामेश्वरी देवी, प्रियंका कुमारी, नंदकिशोर मेहता, पूनम देवी, मोहनी देवी, योगेंद्र कुमार महतो, प्रभु भुईयां, रौशन गंझू, किटेश्वर गंझू, ललसहाय राणा, चांदनी देवी, गणेश तुरी, हीरू राणा सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!