रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत कोतो पंचायत के डाड़ीडीह गांव में सोमवार को तालाब घाट निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर जिप सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति और मुखिया निधि सिंह ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। बताया जाता है कि 15वें वित्त मद से लगभग 8 लाख 8 हजार 310 रुपए की लागत से घाट का निर्माण किया जाना है।
इस दौरान जिला पार्षद राजाराम प्रजापति ने कहा कि तलाब में घाट बनने से डाडीडीह के ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। इससे दैनिक कार्यों में सुविधाजनक तरीके से तालाब के पानी का उपयोग किया जा सकेगा।
वहीं मुखिया निधि सिंह ने कहा कि पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा पंचायत में पानी की सप्लाई हेतु पाइप लाइन बिछाई गई है और लगभग 35 घर में कन्केशन किया गया। जबकि अबतक जलापूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। पंचायत में पेयजल की बड़ी समस्या हो रही है। इस पर जिला प्रशासन को ध्यान आकृष्ट करना चाहिए।
मौके पर वरीय कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह उर्फ ननकी, पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी, उपमुखिया उमा देवी, पुर्व मुखिया सीता राम महतो, रंजन भगत, उमेश उरांव, गोपाल महतो, सुखदेव महतो, प्रदीप महतो, अमरेन्द्र कुमार, टोनी कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
