पीवीयूएन के सीडी फंड से होगा पथ का निर्माण, स्वामी विवेकानंद स्थल का होगा सौंदर्यीकरण

रामगढ़: पतरातू प्रखंड के कटिया पंचायत में पीटीपीएस मेन रोड से बरतुआ रोड तक पीसीसी पथ का निर्माण पीवीयूएन के सीडी फंड से कराया जाएगा। जिसका शिलान्यास बुधवार को पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, मुखिया किशोर कुमार महतो तथा पीवीयूएन सिविल के अमिताभ दत्ता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। 

इससे पूर्व कटिया के पाहन झरी मुंडा के द्वारा ग्राम कटिया के गांवा देवती में विधि विधान से पूजा पाठ किया गया। बताया जाता है कि पथ लगभग एक करोड़ की लागत से बनेगा। पथ बनने से कटिया, बरतुआ कुजबीज, हफुआ, ईचापीरी, चांडाल, बटुका, ओसामा के अलावा पालू पंचायत के सभी गांव के लोगों को आने जाने के लिए काफी सुविधा होगी। 

वहीं इसके अलावा स्वामी विवेकानंद स्थल कटिया पीटीपीएस का सौंदर्यीकरण और स्टैचू लगाने की कार्य योजना का भी शिलान्यास किया गया।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन, उप मुखिया नंदकिशोर महतो, वार्ड सदस्य  किरण देवी, रीता देवी, गीता देवी, सुमित्रा देवी, गोपाल महतो, रणधीर कपूर, निशांत सैनी, सुजीत कुमार, रितेश कुमार, भास्कर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!