उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद शनिवार को आरंभ हुआ। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि  राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन नेके क्षेत्रीय सचिव आरसीएमयू के द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के हेड गर्ल के द्वारा तिलक लगाया गया तत्पश्चात विद्यालय के सचिव श्री गोपाल यादव जी के द्वारा उन्हे पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया एवं प्रतीक चिन्ह भी भेंट की गई। वार्षिक खेलकूद का उद्घाटन विद्यालय के मुख्य अतिथि राजू यादव के द्वारा मशाल जलाकर किया गया। मौके पर मुख्य रूप से जीआर भगत, विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी औल उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव मुख्य रूप से मौजूद थे।

बताया जाता है कि आयोजन हाउस वाइस किया जा रहा है जिसमें चारों हाउस सुभाष हाउस, आजाद हाउस, भगत हाउस और तिलक हाउस के बच्चे सम्मिलित हो रहे। इस वार्षिक खेलकूद का समापन 26 दिसंबर शुक्रवार को किया जाएगा। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। टीम वर्क की भावना प्रबल होती है और संघर्ष करने की क्षमता बढ़ती है। ऐसे आयोजन बच्चों में तनाव को कम करते हैं और परिश्रम के लिए प्रेरित करते हैं। 

मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिव साह, रंजीत कुमार मेहता, ललन कुमार, रंजीत कुमार, सीमा श्रीवास्तव, अनिता कुमारी, राधिका कुमारी, शालिनी सिंह, प्रियंका सिंह, सानिया परवीन, रितु कुमारी, फुलमुनी मुर्मू इत्यादि मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!