गिरिडीह: जिला अंतर्गत देवरी, जमुआ, तिसरी और गावां प्रखंड में चल रहे चार दिवसीय पंचायत सहायक प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के विषय में जानकारी देते हुए प्रशिक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पंचायत प्रशासन, सरकारी योजनाओं के संचालन, डिजिटल पंचायत प्रणाली, अभिलेख संधारण, वित्तीय प्रबंधन, मॉडल हेल्प डेस्क, विभिन्न सरकारी योजना, मौलिक अधिकार तथा जनसेवा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से पंचायत सहायक को अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से समझने तथा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की चर्चा की गई। तथा ग्राम पंचायत को सशक्त, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की बात की गई।

प्रशिक्षण में व्यवस्था को देख रहे जिला कोऑर्डिनेटर विलियम जेकब भी प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंचे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन उन्होंने भी प्रशिक्षण हॉल में मौजूद प्रशिक्षणार्थियों से बातें की और उनसे जानना चाहा कि वाकई में यह प्रशिक्षण उनके लिए कितना उपयोगी साबित हो रहा है। जिस पर सभी प्रशिक्षक चुनौतियां ने एक स्वर में कहा कि हम लोग प्रशिक्षण से काफी खुश है। साथी उन्होंने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण यदि हम लोग को बीच-बीच में मिलता रहे तो निश्चित तौर पर हम लोग ग्राम सभा को और भी सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

प्रशिक्षण को सफल बनाने में देवरी, जमुआ, तिसरी और गावां प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कर्मी वीपीआरसी, बीसी, सभी प्रशिक्षकों रागिनी सिन्हा, किरण कुमारी, मुकेश यादव, नित्यानंद प्रसाद, प्रदीप राम, प्रदीप कुमार वर्मा, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार वर्मा, विकास कुमार, अजय कुमार वर्मा तथा डीपीएम गुलजार मोहम्मद खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By Admin

error: Content is protected !!