बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय में चल रहे चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) का समापन गुरुवार को हो गया। प्रशिक्षण में साधनसेवियों के द्वारा कक्षा एक और दो के बच्चों को वर्ण ज्ञान, सरल शब्द निर्माण, डिकोडिंग, स्वतंत्र लेखन, गणितीय संक्रियाओं का ज्ञान, मापन, समझ के साथ पठन, मौखिक भाषा विकास, धारा प्रवाह पठन करना, शब्द की समझ, प्रिंट रिच अवधारणा, गतिविधि, सु बो प ली एवं चित्र के माध्यम से पढ़ाना, टीएलएम के माध्यम से शिक्षण कार्य करना, एफ एल एन कीट का उपयोग करना, बार-बार देख कर लिखना, खेल खेल के माध्यम से सीखना, समस्याओं का समाधान करना, आनंदायी शिक्षण, दक्ष बनाना, शब्दों का उच्चारण करना, वार्तालाप चार्ट, फोनिक शब्द की पहचान, खेल-खेल में अक्षर ज्ञान, लेखन, शब्दावली, कोड मिक्सिंग डिकोडिंग करना, बौद्धिक ज्ञान, कविता, कहानी, शब्द भंडार अंकों की समझ, श्रुतिलेख, अक्षरों को जोड़कर एवं तोड़कर पढ़ना, संवेदनशील पैटर्न के साथ पढ़ना, पुनरावृति, पढ़ने की संस्कृति अनुभव, वाक्य को आवाजों के द्वारा जोड़ना, बौद्धिक विकास, शब्द दीवार, अभिव्यक्त करना, श्रवण क्षमता सहित कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

वहीं प्रशिक्षण के पश्चात् राजकीय मध्य विद्यालय चानो के प्रधान शिक्षक सह साधनसेवी नागेन्द्र कुमार का विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। विदाई समारोह में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद ने बुके एवं शॉल ओढ़ाकर विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीपीएम प्रहलाद गुप्ता, साधनसेवी शिवराम शर्मा‌‌‌, नागेन्द्र कुमार, देवकान्त शर्मा, रविशंकर पाठक के द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण लेने वालों में मुख्य रूप से इंदू कुमारी, बचनी देवी, गीता देवी, नीलिमा तिर्की, धनंजय कुमार, संजय कुमार, महादेव साव, रोहित कुमार, अनिमा टोप्पो, जीबोन मरांडी, सीता राम, जागेश्वर प्रसाद, प्यारी तिर्की, फुलेश्वर प्रसाद, कर्पूरी ठाकुर, सोहन महतो, रंजीत नाग, आकाश कुमार सिंह, रूपन खलखो, गबरियल तिर्की, राजू मिर्धा, मार्था तिर्की, समीर मरांडी, गणेश कुमार दास, विमल प्रसाद, सुनीता कुमारी, बालेश्वर कुमार साव, हरिनाथ मुंडा, अजय कुमार वर्मा, नरेश हंसदा, पारस प्रसाद, अरुणा कुमारी, संतोष राम, मोहम्मद मोसूफ, रेणु कुमारी, देवंती देवी, सुबोध कुमार, बेबी कुमारी, महेंद्र महतो, बिंदेश्वर कुमार दांगी, बुधन कुमार, सुधीर कुमार दास, गोविंद कुमार, माधुरी कुमारी, नईम अख्तर, लाल नारायण मिश्रा, दिलचंद कुमार दास, शाहिना खातून, विनोद नारायण दास, शिवनाथ कुमार महतो, मंजू देवी, मनोज कुमार दास, मोनू कुमारी, रेणु कुमारी, संजीदा खातून, रामकुमार प्रसाद, राजकुमार महतो, महेंद्र महतो, सविता कुमारी, केदार महतो, गीता देवी, मोहम्मद आजाद आलम, राजकुमार सिंह, बसंती देवी, तिलासो देवी, राजेश राम, नन्हक देव महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!