बोकारो: चास थाना क्षेत्र के गरगा नदी पुल के पास पुलिस ने ब्राउश सुगर की सप्लाई करने पहुंचे चार लोगों को हिरासत में ले लिया। चास पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें गरगा नदी पुल के तीन युवकों को 60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। वहीं युवकों से पूछताछ के बाद गिरोह की एक महिला को स्थानीय होटल से गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढें- जानिए ! कब चलेगी हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ब्राउन शुगर की सप्लाई करने बोकारो आये थे। एक स्थानीय युवक भी गोरखधंधे में शामिल था।
गिरफ्तार आरोपियों में भोजपुर (बिहार) की अमृता देवी, कमलेश यादव, कुंदन कुमार और कुर्मीडीह (बोकारो) निवासी दीपक पासवान शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।