रांची: बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरूपीरी पुल के निकट गुरुवार को दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर ललका मुंडा और उसकी मां बसंती देवी बड़गांव से काठीटांड़ की ओर जा रहे थे। जबकि दूसरे बाइक पर शिवनारायण ठाकुर और उनकी पत्नी कुसुम देवी रांची से बालूमाथ जा रहे थे।
इस क्रम में मुरुपीरी पुल के दोनों बाइक की भीड़त हो गई। दोनों बाइक समेत सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल शिवनारायण ठाकुर को रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में शिवनारायण ठाकुर के पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।