रामगढ़: जिला अंतर्गत रामगढ़-पतरातू फोरलेन सड़क पर बुधवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार युवक घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया है।

पहली घटना भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत चैनगड्डा फ्लाईओवर के पास घटी। जहां एक स्कूटी और बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहनों पर सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चैनगड्डा गढ़वा टांड़ निवासी विपिन उरांव अपनी स्कूटी (पीबी 0ईक्यू1510) पर चैनगड्डा की ओर जा रहा था। वहीं भुरकुंडा निवासी आर्यन कुमार बाइक (जेएच 01बीई 5410) भुरकुंडा से रामगढ़ की ओर जा रहा था। इस बीच दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। घायल युवकों को एंबुलेंस पर रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। विपिन उरांव की स्थिति गंभीर बताई जाती है। 

वहीं दूसरी घटना बरकाकाना ओपी क्षेत्र के मुंडा ढाबा के पास घटी। जहां एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सीआईसी बस्ती निवासी संतोष मुंडा (26 वर्ष) और राज बेदिया (24 वर्ष) स्प्लेंडर प्लस बाइक (जेएच 24 एम 2917) पर घुटुवा की ओर जा रहे थे। इस क्रम में बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायल युवक को एंबुलेंस पर रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

By Admin

error: Content is protected !!