“एक पहल – स्वास्थ्य की ओर” 

गिरिडीह:  सदर प्रखंड के खावा पंचायत में महिलाओं और किशोरियों के लिए शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर इ.एम.पी बिंदी इंटरनेशनल एसोसिएशन के तत्वावधान में गेल गैस लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का नाम “एक पहल – स्वास्थ्य की ओर” था और  टैगलाइन  “हमर स्वास्थ्य, हमर हक, हमर जिम्मेदारी” रही।

शिविर में किशोरियों और माताओं में एनीमिया, पोषण, मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं सामान्य बीमारियों के प्रति जागरूकता किया गया। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), वजन और उंचाई की जाँच की गई। साथ ही आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। वहीं पोषण आधारित खेलों के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को संतुलित और पौष्टिक आहार की जानकारी भी दी गई।

शिविर में 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जाँच कराई। मौके पर में पंचायत के उप-उपमुखिया वासुदेव मंडल, पंचायत समिति सदस्य बजरंगी राय, वार्ड सदस्य प्रवीण यादव, पत्ती महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!