पंडालों में विराजमान हुए गणपति, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

रामगढ़: भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्र मेें गणेश चतुर्थी शनिवार को भक्तिभाव से मनाई गई। कई जगहों पर आकर्षक पंडालों में सिध्दीविनायक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। जहां गणपति का दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मंगलकामना की। इस दौरान जगह-जगह बजे भक्ति गीतों से क्षेत्र गूंजायमान रहा। 

अवसर पर भुरकुंडा के शास्त्री चौक स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश पूजा धूमधाम से मनाई गई। मौके पर मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थपित किया गया है। शाम को पट खोला गया।  पुजारी द्वारा विधि विधान से पूज्य अर्चना कराई गई। आयोजन में पूजा कमेटी के मनोज कुमार सोनी, मंटू कुमार, चंदन कुमार, शंभू साहू, शिवपूजन चंद्रवंशी, विकास कुमार, तूतून दास, देव कुमार, धर्मेंद्र, रामशरण महतो, सुनील, रूपेश कुमार सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

भुरकुंडा बाजार में श्री श्री गणेश पूजा समिति पुरानी सब्जी मंडी द्वारा भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिभा स्थापित की गई। पंडित ब्रजकिशोर पांडेय ने विधि-विधान से पूजा कराई। यजमान के रूप राहुल कुमार पूजा पर बैठे। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरित किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के  पिंटू लाल, किशोर राम, मनोहर यादव, प्रदीप साव, अमरनाथ साव, मनीष कुशवाहा, सुनील महतो, वीरू साव, विनोद, विजय सहित अन्य ने योगदान दिया।

वहीं भदानीनगर के कोल कंपनी में भी धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनायी गई। आकर्षण विद्युत सजावट के बीच पंडाल में गणपति की मनोरम प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं देर शाम तक दर्शन को पहुंचते रहे। पूजा के आयोजन में पूजा समिति के सूरज सिन्हा, रविंद्र प्रसाद, रंजीत प्रसाद, अनिल बेदिया, प्रमोद भारती सहित अन्य ने योगदान दिया। 

 

By Admin

error: Content is protected !!