रामगढ़: देवरिया पंचायत के मतकमा गांव में रविवार को स्थानीय लोगों की बैठक हुई। जिसमें गणेश चतुर्थी पर गणपति की पूजा धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से चंदे की राशि 500 रुपए निर्धारित की गई। साथ ही पूजा समिति का गठन किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष मुखिया विकास कुमार नायक, सचिव निर्मल मुंडा, कोषाध्यक्ष सन्नी यादव, उपाध्यक्ष विजय यादव, उप सचिव दयाशंकर यादव, उप कोषाध्यक्ष बिट्टू यादव चुने गए। 

बैठक में चमन मुंडा, दशरथ महतो, सतीश यादव, गीतेश यादव, शंकर यादव, सरयू मुंडा, विनोद मुंडा, अमित यादव, अनिल यादव, डब्लू यादव, मनोज मुंडा, गणेश चौधरी, वीरेंद्र यादव, अमन यादव, शिव मुंडा, बालेश्वर यादव, धर्मनाथ मुंडा, प्रमोद यादव उपस्थित रहे 

By Admin

error: Content is protected !!