रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर एक गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा, चीलम सहित अन्य सामान जब्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रामगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को बरकाकाना के एक दुकान में गांजा के खरीद-फरोख्त की गुप्त सूचना मिली। जिसपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू वीरेन्द्र राम के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने बरकाकाना रेलवे स्टेशन के समीप छापामारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस बल को देखकर एक दुकानदार दीपक कुमार उर्फ प्रभाकर (30 वर्ष) पिता विनोद प्रसाद साव ने, बरकाकाना निवासी भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया। उसके दुकान और मकान में छानबीन की गई।  छापामारी के दौरान अभियुक्त के मकान से करीब 1.800 किलो ग्राम गांजा, गांजा पीने का चीलम 47 पीस, गोगो (Bongchie perfect roll) 299 पीस, एक इलेक्ट्रोनिक ताराजू और आईफोन मोबाईल बरामद किया गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार राम, बरकाकाना ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली, पुअनि विकास आर्यन सदलबल शामिल रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!