रामगढ़: भुरकुंडा के मतकमा चौक के निकट बुधवार को गरीब समाज सेवी संघ के कार्यालय का उद्घाटन अध्यक्ष मनोज कुमार राम ने विधिवत फीता काट कर किया। समारोह में सचिव पप्पू सिंह ने बताया कि संघ लंबे समय से कार्यालय की आवश्यकता महसूस कर रहा था, जिसे मनोज कुमार राम के सहयोग से पूरा किया गया है।

पप्पू सिंह ने कहा कि अब प्रत्येक माह की पहली तारीख को नियमित बैठक आयोजित होगी, जहां कोई भी व्यक्ति किसी भी समय गरीब-गुरबा की समस्या की जानकारी दे सकेगा और समाधान हेतु संघ के द्वारा सामूहिक प्रयास किया जाएगा। 

कार्यक्रम में दिनकर कुमार सिंह, विनोद साव, सुभाष करमाली, नानहु महतो, रेणुका दास, सुधा तिवारी, निरंजनी देवी, श्रावणी विश्वास, पिंकी सागर, सबिता देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!