लातेहार: पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा बरवाडीह स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं तथा परिचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा बरवाडीह आरओएच डिपो का भी निरीक्षण किया गया।
अवसर पर मॉडिफाइड ब्रेक वैन का शुरुआत उनकी उपस्थिति में वरीय ट्रेन मैनेजर द्वारा किया गया। इस ब्रेक वैन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है। इसमें कार्यरत कर्मचारियों की सुविधा हेतु सोलर पैनल एवं बैटरी, आरामदायक कुशन युक्त सीटें, नवीन इंटीरियर, शौचालय की सुविधा तथा लुकिंग ग्लास सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
मौके पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
