गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता के सौजन्य से खंडोली में रविवार को वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी उपस्थित रहे। वनभोज के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भक्ति गीत-संगीत पर आधारित कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। साथ ही केक काटकर बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि वनभोज के आयोजन से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता और अधिक मजबूती से एक दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। वहीं प्रो. विनीता ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी कार्यक्रम का आयोजन सभी को एक सूत्र में बांधे रखने का प्रयास जारी रहेगा। 

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, प्रदेश मंत्री भाजपा एससी मोर्चा कामेश्वर पासवान, प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. मनीषकांत, सावित्री देवी, डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, संत कुमार लल्लू, संदीप डेंगेच, प्रमोद सिंह, लखनलाल मोदी, संगीता सेठ, गुड़िया देवी, नीतू शोला कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, नगर मंत्री समीर दीप, अमित आर्या, पवन कंधवे, सुरेश गुप्ता, नितिन सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!