गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महदैया गांव से पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर ठगी गैंग का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में महदैया निवासी पंकज कुमार मंडल (28 वर्ष) पिता दुधेश्वर मंडल और  राजेंद्र कुमार उर्फ राजू अंसारी (25 वर्ष), पिता मनी मंडल शामिल हैं। जिनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल और पांच सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार प्रतिबिम्ब पोर्टल पर 10 जनवरी को मिली सूचना के आधार पर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने डीएसपी (साइबर) आबिद खां के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। मामले के संबंध में साइबर थाना में कांड 01/2026 दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं बताया जाता है कि आरोपित फोन पर आरटीओ चालान और श्रीराम फाइनेंस के नाम से APK की लिंक भेजकर लोगों से ठगी करते थे।  पंकज पूर्व में साइबर कांड 37/23 व 29/24 में जेल जा चुका। वहीं राजू के नंबर पर भी रायपुर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज है।

छापामारी दल में आबिद खॉ, रामेश्वर भगत, पुनित गौतम, गुंजन कुमार, संजय मुखियार, तेजनारायण प्रसाद, भूपाल मंडल सशस्त्र बल शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!