गिरीडीह: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को पीरटांड़ स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय में छात्राओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
राज्यपाल ने विद्यालय में कक्षा, जिम, कंप्यूटर लैब आदि का मुआयना कर छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ विद्यालय में चल रही अन्य गतिविधियों और सुविधाओं की जानकारी ली।
इससे पूर्व राज्यपाल के आगमन पर गिरीडीह जिला प्रशासन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वहीं राज्यपाल ने विद्यालय में छात्राओं को मिल रही सुविधाओं पर संतोष प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की। अवसर पर गिरीडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।
