बड़कागांव: प्रखंड के नापोखुर्द पंचायत अंतर्गत इस्को में मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में संचालित पूर्ण-अपूर्ण योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण को लेकर शुक्रवार को ग्राम सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जनार्दन महतो ने किया।
ग्राम सभा में मनरेगा में हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन, मजदूरों एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इस दौरान सामाजिक अंकेक्षण के उद्देश्यों की जानकारी, मनरेगा के तहत मजदूरों को हक अधिकार, ग्राम सभा में संचालित योजनाओं का अनुमोदन, ग्राम सभा में चयनित सहयोगी दल के अधिकार एवं कार्यों पर चर्चा किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से विकास महतो, हुलास कुमार वर्मा, फागुन महतो, दसनी देवी, मो. विलसी, शोभा देवी, कंचन देवी, आशा देवी, बुधनी देवी, सविता देवी, सुन्नू कुमारी, रूबी देवी, सीमा देवी, कार्तिक महतो, रमेश कुमार, जुगुनदेव महतो, विकास कुमार साव, कुलदीप कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार वर्मा, नरेश कुमार, इंद्रदेव कुमार, चुरामन महतो सहित कई लोग मौजूद थे।