मांडू (रामगढ़) : पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को मांडू चट्टी जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस धूमधाम और अकीदत के साथ मांडू चट्टी जामा मस्जिद से शुरू होकर मणिपाल स्कूल होते हुए आजाद मोहल्ला पहुंचा और पुनः जामा मस्जिद आकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पूरे रास्ते जुलूस में “या मोहम्मद” के नारों से इलाका गूंजता रहा। जुलूस के दौरान मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई।

आयोजन जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद हदीसुल कादरी के मार्गदर्शन और जुलूस कमेटी के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के मुमताज कुरैशी, फिरोज अंसारी, मोहम्मद मोबिन, शमीम अख्तर, अयूब अंसारी और गुड्डू खान की अहम भूमिका रही।

जुलूस में छोटेलाल भुईयां, हाजी इसराइल अंसारी, हाजी अनवर आलम, हाजी मोहम्मद यासिन खान, मोहम्मद मिस्टर आलम, अकबर खान, शाहिद सिद्दीकी, इम्तियाज खान, विक्की खान, मोहम्मद जिलानी, रियासत अंसारी, राजा कुरैशी, एनामुल हक, नईम अंसारी, इकबाल कुरैशी, कमरू कुरैशी, हाजी शहादत हुसैन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए।

By Admin

error: Content is protected !!