रामगढ़:  रामनवमी पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को भुरकुंडा में भव्य मंगला शोभायात्रा निकाली गई। भगवा ध्वज, पारंपरिक हथियार और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा सयाल मोड़ के एमईसीएल कॉलोनी से निकली।

शोभायात्रा में शामिल लोग जय श्री राम का जयकारा लगाते झूमते-नाचते निकले।  रास्ते भर शस्त्रों के करतब दिखाते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। इस दौरान जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा स्टॉल लाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों के बीच शरबत, चना-गुड़ का वितरण भी किया गया।

शोभायात्रा पटेलनगर, बिरसा चौक, जनता टॉकीज, भुरकुंडा बाजार के रास्ते थाना मैदान पहुंची। जहां कानपुर के अविनाश महाकाल मंडली के आठ सदस्यीय टीम ने औघड़ नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा वाहिनि जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव और मंच संचालन विश्वरंजन सिन्हा ने किया।

मंगला शोभायात्रा में हजारीबाग सदर विधायक सह हजारीबाग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, आजसू केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, भारतीय जनतंत्र मोर्चा केंंद्रीय महासचिव निशि पांडेय, दिलीप दांगी, अजय पासवान, राजू चतुर्वेदी, जगतार सिंह, संतन सिंह, सन्नी कुशवाहा, संतोष शर्मा, अंजु ठाकुर, प्रभाष दास, पप्पू सिंह, अमित शर्मा, सलील मोहन सिन्हा, पंकज कुमार, भुवनेश्वर मेहता, श्रवण कुमार, अभिषेक कुमार, किशोर राम, देव गुप्ता, सूरज कुमार, सोनू कुमार, आकाश लोहरा, पंकज कुमार, राकेश सिन्हा, दीपक अग्रवाल, सूरज प्रसाद, एसके गिरि, उमा सिन्हा, नीरज कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!