उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी उरीमारी में शनिवार को ‘ग्रैंड पैरेंट्स डे’ का ग्रैंड पैरेंट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। जिसने बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया। अवसर पर ग्रैंड पैरेंट्स के मनोरंजन के लिए विभिन्न क्रियाकलाप आयोजित किए गए। इनमें चित्र में रंग भरना और बैलून उड़ाना सहित कई स्पर्धा हुई। साथ ही सभी अभिभावकों को सम्मान पत्र दिया गया। वहीं कार्यक्रम को लेकर कई अभिभावकों ने अपने अनुभव भी साझा किये।
अवसर पर झारखंड जोन-एफ के एआरओ निशिकांत कर और प्रिंसिपल गिद्दी मनुप्रिया चटर्जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में निशिकांत कर ने दादा-दादी तथा नाना-नानी के अमूल्य योगदान को सराहा और उनके प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने बच्चों के जीवन में बुजुर्गों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि इस कार्यक्रम को और बड़े स्तर पर मनाया जाना चाहिए, जिसमें कक्षा 12वीं तक के बच्चों के ग्रैंड पैरेंट्स को शामिल किया जा सके।
वहीं प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजन और भी बेहतर तरीके से किए जाएंगे। जो बच्चों और उनके ग्रैंड पैरेंट्स के बीच के बंधन को और भी मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सराहनीय योगदान दिया।
