रामगढ़: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में राम जन्मोत्सव और हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बौद्धिक चर्चा की गई। सर्वप्रथम एक परिवार के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन, प्रदेश सह मंत्री मनोज पोद्दार, विहिप जिला मंत्री छोटू वर्मा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव सहित अन्य ने संयुक्त रूप से श्री राम और भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। इसके साथ ही दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। 

कार्यक्रम में एकात्म मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। वहीं रांची से आए कलाकारों ने जीवंत झांकी के साथ कृष्ण लीला, दुर्गा-महिषासुर वध सरीखे धार्मिक प्रसंगों पर नाट्य प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही डॉन बॉस्को स्कूल जवाहरनगर के बच्चों ने भक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, नेत्री निशा भगत, भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रामगढ़ धनंजय कुमार पुटूस सहित कई गणमान्य शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। 

सरना और सनातन, जैसे भाई-बहन : निशा भगत 

कार्यक्रम में शामिल नेत्री निशा भगत ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के गुमला में पवन पुत्र हनुमान की माता अंजनी का धाम है और  मैं गुमला जिले से हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने हनुमान जी की जन्मस्थली में एक सरना आदिवासी परिवार में जन्म पाया है। उन्होंने कहा कि सरना और सनातन का प्रगाढ़ प्रेम देवों के देव महादेव के समय से चलता आ रहा है।

निशा भगत ने आगे कहा कि आज भारत की संस्कृति पर विदेशी लोग गिद्ध की नजर लगाए हुए हैं और यहां के कुछ लोग अपने पुरखों को भूल धर्मांतरित होकर भारतीय संस्कृति को खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे लोग हमारे झारखंड की संस्कृति और परम्पराओं को मटियामेट करने की कगार पर ले आए हैं। उन्होंने कहा कि सरना-सनातन भाई और बहन जैसे हैं। जो प्रकृति को पूजेगा, जल-जंगल-जमीन की रक्षा करेगा, इस धरती को मां समझेगा और नमन करेगा वही हमारा परिवार होगा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरज कुमार ने की। जबकि संचालन देव गुप्ता और शुभम गिरी ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में श्रवण कुमार, नंद किशोर, अंजू, सतीश, सुमित, सोनू, अमर, सतीश, ओम, रोहित, आकाश सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!