रांंची: कैलाश यात्रा के लिए रांंची से श्रद्धालुओं का जत्था “कैलाश की करूणा मंगलवार को रवाना हुआ। अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी नंद किशोर सिंह चंदेल ने अंग वस्त्र एवं धर्म ध्वज देकर जत्थे को रवाना किया। कैलाश की करुणा, रांंची के संस्थापक अरविंद सिंह कौशल। की अगुवाई में रांंची से 13 कैलाश यात्री रवाना हुए। 

बताया गया कि जत्थे में पूरे भारत से 60 यात्री शामिल होंगे। जत्था बनारस होते हुए 20 जून को धारचुला जाएगा। जत्थे में शामिल यात्री आदि कैलाश सहित बाबा विश्वनाथ, ओम पर्वत, गौरी कुंड, पार्वती सरोवर, नाभी डांग, गणेश पर्वत, पांडव पर्वत, कैची धाम, गोलु देवता, जागेश्वर धाम, नारायण आश्रम, पताल भुवनेश्वर मंदिर, व्यास मुनि गुफा, काली मंदिर आदि का दर्शन करेंगे। आगामी 27 जून को जत्था वापस रांंची पहुंचेगा।

जत्थे में रांंची से अरविन्द सिंह कौशल सहित राँची शहर के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आरके तिवार, अतुल कुमार, अशोक कुमार सिंह, रेणु सिंह, आर्यन आनंन्द, अलका तिवारी, ॠत्विक परितोष, जयश्री कुमारी, डॉ. आदिती कुमारी, पुष्पलता कुमारी, संतोष गुप्ता, पवन कुमार सहित 13 शिव भक्त से शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!