रांची: राष्ट्रपति के रांची आगमन को लेकर दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने विधि-व्यवस्था के संधारण में योगदान देनेवाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया। धुर्वा के विस्थापित मैदान में बुधवार को ब्रीफिंग करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सजगता से ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया।
वहीं पुलिस-उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन कुमार सिन्हा ने रूट लाइन में पड़ने वाले सभी चौक-चौराहों, उप-मार्गों, डिवाइडर कट, ऊंचे इमारतों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया। सभी पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं अन्य सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री नेभी उपस्थित दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्त स्थलों पर आवश्यक बंदोबस्त के साथ निर्दिष्ट कर्तव्य का निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
ब्रीफिंग में समादेष्टा JAP-07, समादेष्टा SIRB-02, पुलिस अधीक्षक जेएपीटीसी पदमा, पुलिस अधीक्षक SCRB, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण रांची और रांची जिला के सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित थे।