हजारीबाग: पोता पंचायत भवन परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हैंड इन हैंड इंडिया संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई गतिविधियां संपन्न हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया रीना देवी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
समारोह में हैंड इन हैंड इंडिया के सहायक प्रबंधक गुलाम मोहम्मद जकीउल्लाह ने संस्थागत परिचय देते हुए लोगों को संबोधित करते हुए संस्था की कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कौशल विकास, स्किल ट्रेनिंग एवं सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रैली से हुई। इसके उपरांत प्रेरणादायक भाषण सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं सामान्य ज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। जिसके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुनील ठाकुर ने किया, जबकि सभा का समापन गुलाम मोहम्मद जकीउल्लाह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन राजन विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत की उप मुखिया ललिता देवी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मुन्ना तिवारी, शमशाद अंसारी, नसीम अंसारी, प्रकाश यादव, सोनू अहमद, राजा, दिलीप कुमार राम, संजय कुमार पांडेय, रणधीर कुमार पांडेय, रोहित कुमार, सूरज कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रतियोगिता और विजेता
इस कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता, बलून प्रतियोगिता, कुर्सी रेस प्रतियोगिता जैसी पांच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को बैग एवं प्रमाण पत्र, दूसरे स्थान पर रहने वालों को डायरी एवं पेन, तथा तीसरे स्थान पर रहने वालों को पेन एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में जन्नत प्रवीण जीनत परवीन प्रथम स्थान, रोशनी प्रवीण दूसरा स्थान, सबीरा फातिमा तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनीता नाग दूसरा स्थान फरजाना खातून एवं तीसरा स्थान जन्नत परवीन, सीरियस प्रतियोगिता में पहला स्थान आसमा खातून दूसरा स्थान सविता देवी तीसरा स्थान फरीदा खातू ने प्राप्त किया, बल्लू का कंपटीशन में प्रथम स्थान रिजवाना खातून दूसरा स्थान गीता देवी तीसरा स्थान बदरूण निशा ने प्राप्त की।
महिला सशक्तिकरण के लिए किया गया सम्मानित
अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में पंचायत मुखिया रीना देवी, जेएसएलपीएस की आशा देवी, जीनत परवीन, विधवा महिला फूलमती देवी और सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सेविका शामिल रहीं।