रामगढ़: सयाल-उरीमारी मुख्य मार्ग पर भानू कॉलोनी के निकट हरि ओम हेल्थ केयर थेरेपी सेंटर का शुभारंभ रविवार को हुआ। झामुमो केंद्रीय सचिव सह परिवहन प्राधिकार झारखंड सरकार सदस्य संजीव बेदिया ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने सेंटर का अवलोकन करते हुए कहा कि यहां क्षेत्र के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु प्राकृतिक तरीके से उपचार की व्यवस्था है। जो काफी यह अच्छी पहल है। 

वहीं सेंटर के संचालक पवन सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बदलती जीवनशैली और खान-पान पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। फलस्वरूप कई बिमारियों की चपेट में आ जाते हैं।  हमारे सेंटर में नैचुरोपैथी और आयुर्वेदिक पद्धति से कई बिमारियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही एक्यूप्रेशर तकनीक और मसाजर की भी सुविधा है। यहां स्वस्थ्य जीवनशैली के जरूरी तथ्यों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। 

अवसर पर सयाल दक्षिणी पंचायत मुखिया जगदीश कुमार साव, सेन्ट्रल सौन्दा पंचायत मुखिया तिलेश्वर साव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, झामुमो नेता सतेन्द्र यादव, सयाल दक्षिणी पंचायत समिति सदस्य विजय साव, डॉ सुनील कुमार, अनूप सिंह, दिलीप कुमार मेहता, पंकज कुमार सिन्हा, जितेन्द्र कुमार रजक, संतोष कुमार, राजपति कुमार, रोहित कुमार, अजीत सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, संतोष कुमार, छोटन कुमार, अनु गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा, राजू ठाकुर, अमित सिन्हा, वीरेंद्र कुमार, प्रिंस राज, कुणाल कुमार, जसीम अंसारी, संध्या कुमारी, अंजू देवी, कल्पना देवी, संगीता देवी, सुमन देवी, अंकिता कुमारी, पल्लवी कुमारी, आयुष कुमार सहित अन्य मौजूद थे। 

By Admin

error: Content is protected !!