उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के 30वें स्थापना पर विशेष हवन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से निदेशक नरेश करमाली और प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली शामिल हुए। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया। हवन के उपरांत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
बताया जाता है कि 30 वर्ष पूर्व 17 छात्र-छात्राओं और एक शिक्षक के साथ स्कूल की स्थापना कर पठन-पाठन शुरू किया गया था। इन 30 वर्ष में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में विद्यालय निरंतर बढ़ता रहा। यहां शिक्षा ग्रहण करते की अनेकों बच्चों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पठन-पाठन में तन्मयता से योगदान देते आ रहे हैं।
हवन कार्यक्रम में रंजीत करमाली, राजेन्द्र राम, पूनम सरोज किंडों, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, बिनोद हांसदा, सेवामुनी टुडू, बबीता सोरेन, पूनम भारती, चेतो मांझी, अनोखी कुमारी, विकास करमाली, सिकंदर अंसारी, भीम साव, जुगेश बेदिया, राजू सिन्हा, सबिता देवी, बसंती देवी, रतिराम करमाली, सुखदेव करमाली और सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे।