रामगढ़: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बरकाकाना क्षेत्र के मसमोहना साई मंदिर में गुरुवार को विशेष पूजा अर्चना और हवन किया गया। मंदिर के पुजारी रघुवंश गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा और हवन संपन्न कराया। यजमान के रूप में महाकाल मिश्रा और नेपाल विश्वकर्मा सपत्नीक सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे। पूजा और हवन कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की गई। हवन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर बांटा गया।
मौके पर विवेक कुमार, गणेश गिरी, विवेक पाठक, कंचन देवी, अंजनी पाठक, सीमा मिश्रा, मानो देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, जलेश्वर तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।