मन में सेवा और राष्ट्रीयता का भाव जागृत करें : सांसद

हजारीबाग:  78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सांसद के रूप में पहली बार झंडोत्तोलन किया।

सर्वप्रथम उन्होंने सांसद सेवा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं, अपने शुभचिंतकों और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। इसके साथ ही सांसद मनीष जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के कई जगहों पर झंडोत्तोलन किया।

सांसद सेवा कार्यकाय के बाद हिंदू वीर नवयुवक दल, ग्वालटोली चौक, डीपीएस, सिमरा रेस्ट हाउस चौक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, बड़कागांव रोड़, हजारीबाग के दुर्गा प्रसाद ट्रस्ट धर्मशाला में भाजपा नगर पश्चिम मंडल, आर्या नगर पतरातु स्थित भाजपा के नए जिला कार्यालय और हुडहुडू के समीप  वाहन शोरुम में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हम विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। इस पावन दिवस में हम सभी एक भारत-श्रेष्ठ भारत और विकसित आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा की देश की भावी पीढ़ी जहां भी सेवा दें अपने अंदर राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करते हुए राष्ट्र के विकास और प्रगति की ज़रूर सोंचे तभी हमारे स्वंतत्रता दिवस मनाने का मक़सद कामयाब होगा ।

By Admin

error: Content is protected !!