पैतृक गांव से है लगाव, मिलती है आंतरिक उर्जा: मनीष जायसवाल

हजारीबाग: भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में भाजपा नेता प्रवास कर रहे हैं। ग्रामीणों को केंंद्र सरकार की उपलब्धियों और चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस कड़ी में हजारीबाग सदर विधायक शनिवार को बड़कागांव प्रखंड के चेपाकला पंचायत स्थित पैतृक गांव जुगरा में प्रवास पर रहे।  गांव पहुंचने पर चेपाकला पंचायत भवन चौक पर जुगरा ग्राम वासियों और स्थानीय भाजपा मंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-तासे के साथ फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और नारे- जयकारे के साथ गांव का भ्रमण कराया ।

विधायक मनीष जायसवाल ने यहां अपने पैतृक मकान पहुंचकर जहां बचपन की यादें ताज़ा की। वहीं गांव के देवालय और तीर्थस्थलों में माथा टेका। जुगरा गांव के सामुहिक मन्दिर सहउत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, अलगडीहा के प्रांगण में  जनसंघ कालीन एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट किया और फूल माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका सम्मानित किया ।  यहां बड़कागांव मध्य कलस्टर से जुड़ी कुल 31 सखी मंडल की दीदियों के साथ उन्होंने चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें आने वाले चुनावों को लेकर जागरूक करने हेतु संबोधित भी किया। विधायक मनीष जायसवाल ने पीएम मोदी के दो कार्यकाल के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। यहां कई योजनों के लाभार्थियों से भी मिलें

विधायक मनीष जायसवाल ने यहां अपने सदर विधानसभा क्षेत्र के तर्ज़ पर यहां 31 सखी मंडलों की बहनों के बीच कारपेट का वितरण किया।। यहीं पर बूथ संख्या बूथ संख्या 113 और 114 के बूथ समिति की बैठक, पन्ना प्रमुखों की उपस्थिति में बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों का कार्य निर्धारण, युवाओं, किसान समूह, व्यवसाई समूहों से भेंट, संगठन के व्हाट्सएप्प ग्रुप का निरीक्षण, मतदाता सूची का निरीक्षण और नमो एप और सरल एप डाउनलोड करने का कार्य किया गया।  वहीं उन्होंने अपने बूथ संख्या 113 में एक बार फिर से मोदी सरकार और कमल फूल युक्त स्लोगन का वाल लेखन किया। र

अवसर पर हजारीबाग विधायक  मनीष जायसवाल ने कहा की ग्राम्य जीवन से आंतरिक उर्जा मिलती है। जुगरा मेरा पैतृक गांव हैं और यहां से बचपन की यादें जुड़ी है। अपनी दादी की दरियादिली, इस मिट्टी की सौंधी खुशबू और गांव वालों के साथ बचपन की अठखेलियां को स्मरण कर हमेशा समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।

मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक दिनेश वाल्मिकी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, बड़कागांव भाजपा पश्चिमी महामंत्री नरसिंग प्रसाद, इंद्रभूषण राम, भाजपा पूर्वी मंडल के महामंत्री सुमन गिरी, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री बैजनाथ साव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश साव, आदित्य सोनी, स्थानीय मुखिया अनिकेत कुमार, पंसस कृष्णा राम, पूर्व मुखिया साधना देवी, शंकर राम, नागेश्वर गंझू, रोहित कुमार, संजय कुमार, रामचंद्र महतो, अनुज यादव, शिवम कुमार, बाजो राम, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे ।

By Admin

error: Content is protected !!