रामगढ़: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रविवार को बरकाकाना क्षेत्र के दुर्गी पहुंचे। जहां उन्होंने सालाना उर्स के मौके पर हज़रत हेदायतुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इससे पूर्व डॉ. इरफान अंसारी अंसाराबाद, दुर्गी स्थित मदरसा पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय मुखिया मोकीम आलम ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से मदरसा अहल-ए-सुन्नत नुरूल इस्लाम में छात्रों और मिल्लत अकादमी में छात्राओं के लिए 100-100 बेड के छात्रावास और ईदगाह परिसर में पेवर ब्लॉक लगवाने की मांग रखी गई। यहां से मंत्री इरफान अंसारी मजार पहुंचे। जहां उन्होंने अकीदतमंदों के साथ चादरपोशी की और दुआ मांगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आपसी भाईचारे को मजबूत करना है और अमन-चैन को बहाल रखना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो भी माहौल क्रिएट किया जा रहा है वह सही नहीं है। जहां युवाओं के हाथ में कलम थमाई जानी चाहिए वहां तलवार थमाया जा रहा है। जहां मेडल दिया जाना चाहिए वहां गमछा पकड़ाया जा रहा है। इन सबको दूर करना है और आपसी एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हमारी सरकार अबतक का सबसे अच्छा काम कर रही है। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बंगाल में बिना कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। हमारा मुद्दा बीजेपी को रोकना है। चुनाव में कांग्रेस सभी जगहों पर जीत दर्ज करेगी।

मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रियाज अहमद, राजद के केंद्रीय उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव, मुखिया मो. मोकीम आलम, उर्स कमेटी सचिव सफीक अंसारी,  कोषाध्यक्ष आजाद अंसारी, मदरसा सेक्रेटरी नसीर अहमद, ताजुद्दीन अंसारी, डॉ. एल अली, तनवीर अहमद, दिलदार मास्टर, अख्तर अली, मुन्ना अंसारी, राकेश सिंह, बंटी अंसारी, जिलानी अंसारी, आफताब आलम, फ़ैज उस्मानी, फंटूश , गुलाम ताहा, फरीद अंसारी, जकाउल्लाह अंसारी,मोहम्मद हसरत, गुलाम रजा सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!