साहिबगंज: समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार की अध्यक्षता में जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं स्वास्थ विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री टीवी मुक्त अभियान की समीक्षा की गई उसने बताया गया कि निधि मरीजों की देखभाल हेतु जिले से 153 निश्चय मित्रों द्वारा टीबी मरीजों को पोषाहार वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस क्रम में बताया गया कि कुल 408 मरीजों को पोषाहार वितरण के साथ-साथ समय समय पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है।

इस क्रम में फर्स्ट ए.एन.सी. रजिस्ट्रेशन की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि लक्ष्य के अनुसार 110% प्रगति की गई है। जहां 3081 के लक्ष्य के विरुद्ध 3385 लक्ष्य हासिल किया गया।

इस बीच रूटीन इम्यूनाइजेशन जिसमें बीसीजी हेपेटाइटिस आदि टीकाकरण के अंतर्गत बच्चों को लगाए गए डीजे एवं उस में हुई प्रगति आदि की समीक्षा की गई इस क्रम में प्रखंड वार समीक्षा करते हुए विधायक आयुक्त ने संबंधित प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को इसमें अपेक्षित प्रगति करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस बीच कुपोषण की रोकथाम हेतु बनाए गए MP3 केंद्रों में बेड की उपलब्धता के विरुद्ध भर्ती किए गए कुपोषित मरीजों की जानकारी ली गई जिसमें बताया गया कि 50 बेड इन केंद्रों पर उपलब्ध हैं। जबकि इसमें जून माह में अभी तक 22 कुपोषित मरीजों को भर्ती कर उनकी उचित देखभाल की जा रही है।

बैठक के दौरान एम0आर0 कैंपेन की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि मीजल्स रूबेला की रोकथाम हेतु 391137 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें अभी तक 397919 बच्चों को टीका खरीद कर दिया गया है जबकि जिले की प्रगति 102% है।

बैठक के दौरान बताया गया कि राज्य स्तर पर जनसंख्या स्थिरता अभियान 27 जून से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। वही दंपति संपर्क अभियान 15 जून से 26 जून तक चलाया जाना है। इसके तहत जिले में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस विषय पर सभी चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ एवं उनके अधीनस्थ कर्मियों को समन्वय स्थापित कर गतिविधियों को सफलता से आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

By Admin

error: Content is protected !!