रांंची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच महीने बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रिहा हो गए। इससे पूर्व गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट ने जमीन घोटाले में जेल में बंद को नियमित जमानत दे दी। 50-50 हजार के दो मुचलकों पर बॉन्ड भरने के बाद रिलीज ऑर्डर जारी हुआ। इधर, सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को हेमंत सोरेन जेल से रिहा हुए। इस दौरान पत्नी कल्पना सोरेन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हेमंत सोरेन रिहा होने बाद पिता शीबू सोरेन के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने शीबू सोरेन का आशीर्वाद लिया। वहीं उनकी माता ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया।
बताते चलें कि जमीन घोटाले के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के बाद उन्हें 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। एक फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेजा गया था।