High Court judge KP Dev passes awayHigh Court judge KP Dev passes away

रांंची: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का शुक्रवार की सुबह लगभग 05:15 बजे रांंची के मेडिका में इलाज के क्रम में निधन हो गया। न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव लंबे समय से असाध्य रोग से पीड़ित थे। 

दाह संस्कार से उनका पार्थिव शरीर पूर्व डोरंडा के नेपाल हाउस स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। वहीं दोपहर बाद 03:00 बजे पार्थिव शरीर हाईकोर्ट परिसर लाया गया। जहां गणमान्य और विधिक सेवा से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड हाई कोर्ट परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के असामयिक निधन से मन व्यथित है। उनका निधन न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

By Admin

error: Content is protected !!