मुख्यमंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव में बीती रात एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को चपेट में ले लिया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताये जाते हैं।
जानकारी के अनुसार बरांव में एक मंदिर के समीप सावन की अंतिम सोमवारी को मेला लगा हुआ था। रात में यहां से लोग अपने घर लौट रहे। इस क्रम में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को चपेट में ले लिया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायलों हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की पहचान स्थानीय मधु मेहता, उदल चौरसिया और रोहित चौरसिया के रूप में हुई। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला।
यह भी पढे़ं – पतरातू में PVUNL ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
इधर, पुलिस कार और चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे में धुत था। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताते हुए दोषी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पलामू के चैनपुर क्षेत्र में बरांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 लोगों की मृत्यु एवं अन्य के घायल होने की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
जिला प्रशासन द्वारा घायलों को इलाज…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 29, 2023