उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय बगरैया उरीमारी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दिया। मौके पर विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है इस त्योहार में आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। एक दूसरे को रंग लगाते समय आंख, कान, नाक जैसे महत्वपूर्ण अंगों को बचा कर लगाना चाहिए।
वहीं प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली ने कहा कि होली रंगों के साथ-साथ उत्साह एवं खुशियों का पर्व है। इसे आपस में मिलजुल कर प्रेम-भाव से मनाना चाहिए।
मौके पर निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, राजेन्द्र राम, पिंटू कुमार,रंजीत करमाली, राजू बेसरा, पूनम सरोज किंडों, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, सुशील कुमार, संगीता कुमारी, सेवामुनी टुडू, बिनोद हांसदा, पूनम भारती, सुमन हांसदा, बबीता सोरेन, विकाश करमाली, सबिता देवी, सिकेन्द्र अंसारी, भीम साव, राजू सिन्हा, जुगेश बेदिया, पीयूष कुमार,रोनित कुमार, बंटी बेसरा, देव टुडू, सुमित कुमार, अरविंद उरांव, किशोर हेम्ब्रोम, अंजली कुमारी, ममता कुमारी, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, माही कुमारी, अंकित कुमार, इंदु कुमारी, इशिका कुमारी, संजू कुमारी, आंचल कुमारी, जन्नत बक्श अंसारी, विकाश कुमार, ईशान कुमार, अनु करमाली, मनीष करमाली, भीम कुमार, विजय करमाली, शुभांगी किस्कू, स्नेहा हेम्ब्रोम, मोना कुमारी, सोनाली कुमारी, निलेश कुमार, अमन कुमार, डब्लू मुंडा, सुजीत कुमार, शिवराज मरांडी, सोनू बेसरा, आराध्या कुमारी सहित कई छात्र छात्राएं शामिल थे।