रामगढ़: जिले के रांची-पटना हाइवे पर चुट्टूपालू में गड़के मोड़ के निकट शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चुट्टूपालू घाटी पर सुबह तकरीबन 10 बजे एक पाइप लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने क्रेटा कार में टक्कर मार दी। इस क्रम में पीछे से आ रही एक सवारी बस ट्रक से टकराकर पलट गई। इस क्रम में एक बोलेरो और दो मोटरसाइकिल की भी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गये। मृतक की शिनाख्त अबतक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है। वही घायलों स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया गया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जाती है।

दुर्घटना को लेकर रामगढ़ एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल सदर अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उनका उपचार हो रहा है। फिलहाल जांच चल रही है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है। 

By Admin

error: Content is protected !!