बड़कागांव: थाना क्षेत्र के आंगो गांव स्थित कल्हुबेड़ा जंगल से पुलिस ने शनिवार को मानव कंकाल बरामद किया। पुलिस ने मानव कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर हॉस्पिटल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आबादी से लगभग दो किलोमीटर दूर सुनसान कल्हुबेड़ा जंगल में लगभग 160 फिट उंची पहाड़ी पर शनिवार को चरवाहों ने एक मानव कंकाल देखा।जंगल में कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मानव कंकाल के पास ही काले रंग का पैंट और मटमैले रंग का शर्ट पाया गया है। जिससे संभावना जताई जा रही है कंकाल किसी व्यस्क पुरूष का हो सकता है है।
वहीं मानव कंकाल बरामद होने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग संंभावना जता रहे हैं कि किसी व्यक्ति की हत्या कर शव को सुदूर जंगल में के उंची पहाड़ी पर फेंंक दिया गया है। काफी दिन बीत जाने के कारण शव मानव कंकाल में तब्दील हो गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।