भागने के क्रम में कार से जा टकराया हाइवा

रामगढ़: थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कांकेबार में सैनी होटल के निकट रविवार की सुबह एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बरकेश्वर महतो (45 वर्ष) रजरप्पा थाना क्षेत्र के उकरिद गांव का रहनेवाला था। वहीं भागने के क्रम में हाइवा एक  कारण से टकराकर थम गया। हालांकि कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुइ और सवार सुरक्षित रहे।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हाइवा (यूपी 64 बीटी 6132) रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था। इस दौरान सैनी होटल के निकट अनियंत्रित हाइवा ने आगे चल रहे बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार बरकेश्वर महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आनन-फानन में हाइवा चालक वाहन भगाने लगा। इस क्रम में एक कार (यूपी 32 क्यूजे 8984) में टक्कर मारते हुए हुए रूक गया। हालांकि घटना में कार सवार सुरक्षित रहे। जबकि कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

इधर, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गए और आक्रोश प्रदर्शन करते हुए रांची-पटना सड़क जाम कर दिया। मामले की जानकारी पर रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर सुरेश उरांव सदलबल पहुंचे। लगभग तीन घंटे चली गहमागहमी के बाद लोगों शांत हुए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद आवागमन सामान्य हो गया। 

By Admin

error: Content is protected !!