रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शराब घोटाले में IAS अधिकारी विनय चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। सोमवार को हुई गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पूर्व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों ने दोनों से घंटों पूछताछ की और फिर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि झारखंड एसीबी ने झारखंड में कथित शराब घोटाले को लेकर सरकार की अनुमति मिलने के बाद प्रीलिमिनरी इंक्वायरी दर्ज किया। इसके साथ ही प्रारंभिक जांच करते हुए कथित घोटाले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला 31 मार्च 2022 से लागू नई शराब नीति से जुड़ा है। तब IAS विनय चौबे उत्पाद विभाग के सचिव के पद पर थे।

By Admin

error: Content is protected !!