कांके (रांची): ईचापीड़ी ग्राम पंचायत की ओर से 16 अक्टूबर को दिव्यांगजनों, जरूरतमंद महिलाओं-पुरुषों और बुजुर्गों के बीच व्हीलचेयर समेत आवश्यक सहायता सामग्री बांटी जाएगी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान कर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांके के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) को आमंत्रित किया गया है। अधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होकर लाभार्थियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।

मौके पर मुखिया लाखो उरांव, पूर्व जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक अंसारी, उपमुखिया मो. गुफरान अंसारी समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।