रामगढ़: उपायुक्त चंदन कुमार द्वारा रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी अंचल अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्र में चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी को पहचान पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस क्रम में गुरुवार को अंचल कार्यालय गोला में चिन्हित 173 में से 32 और अंचल कार्यालय दुलमी में चिन्हित 27 में 15 झारखंड आंदोलनकारियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया।

मौके पर पहचान पत्र प्राप्त करने वाले झारखंड आंदोलनकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। बताया जाता है कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिले के सभी झारखंड आंदोलनकारियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। शेष बचे झारखंड आंदोलनकारियों को भी जल्द ही पहचान पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 

By Admin

error: Content is protected !!