रामगढ़: उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के आईजी सुनील भास्कर मंगलवार को रामगढ़ पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार और सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू गौरव गोस्वामी ने पुष्प गुच्छ देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वहीं पुलिस केंद्र रामगढ़ के परिचारी प्रवर मन्टु यादव की अगुवाई में आईजी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

अवसर पर आईजी सुनील भास्कर ने अपराध समीक्षा बैठक करते हुए संगठित अपराधिक गिरोह के द्वारा कारित फायरिंग, आगजनी, पोस्टबाजी से संबंधित सभी काण्डों में प्रगति की जानकारी ली। काण्डवार समीक्षा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, थाना/ओपी प्रभारी और अनुसंधानकर्ता के समक्ष की गई। इसके साथ ही वैसे अपराधी अथवा अभियुक्त जो जेल से छूट कर बाहर हैं या जमानत पर मुक्त है, के विरूद्ध किये गये सर्विलांस प्रोसोडिंग, डोसियर, सीसीए और अन्य कार्रवाई कि समीक्षा की गई।
समीक्षा के उपरांत आईजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन समय एवं स्थान बदल-बदल कर एंटी क्राईम चेकिंग करें, जिसकी प्रविष्टि रक्षक एप्प में करें, आसूचना तंत्र को मजबूत करें, संगठित अपराधिक गिरोह के अपराधकर्मियों के विरूद्ध कुर्की जप्ती की कार्रवाई करें, e-prison के माध्यम से संगठित अपराधिक गिरोह के अपराधियों पर निगरानी रखें तथा जो अपराधी जेल से बाहर आ गये है उनके वर्तमान गतिविधि का सत्यापन करते हुए उनके विरूद्ध सीसीए के तहत निगरानी, जिला बदर, थाना हाजरी, डोसियर की कार्रवाई करें, संगठित अपराधिक गिरोह के अभियुक्तों जो वर्तमान में काराधीन है उनके विरूद्ध सीसीए के तहत निरूद्ध की कार्रवाई करें, अज्ञात के विरूद्ध दर्ज काण्डों में अभियुक्तों का सत्यापन करते हुए साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई करें, संगठित अपराधिक गिरोह के सदस्यों का डाटा बेस तैयार करें। वैसे काण्ड जिसमें संगठित अपराधिक गिरोह के अभियुक्त गिरफ्तार हुये है में त्वरित विचारण करवाते हुए अभियुक्तों को सजा दिलवायें, ससमय माननीय न्यायालय से वारण्ट, इश्तेहार, कुर्की प्राप्त कर संगठित अपराधिक गिरोह के विरूद्ध दर्ज काण्डों में लंबित कार्रवाई को अविलम्ब पूर्ण करें।
वहीं उन्होंने निर्देशित किया कि थाना / ओपी क्षेत्र के प्रवेश और निकास मार्गों पर स्लाइडिंग बैरियर, सीसीटीवी लगाये तथा आने जाने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग करें, आम जनता जो अपने घर को खाली छोड़कर बाहर जा रहें हैं। वे जाने से पूर्व थाना / ओपी को इसकी सूचना दें ताकि पेट्रोलिंग के माध्यम से उन घरों पर निगरानी रखी जा सकें। इस संबंध में आम जनता को जागरूक करें। इसके साथ ही वैसे चार पहिया वाहन जो Black Film लगा कर चल रहें हैं, उनपर एमभी एक्ट के तहत कार्रवाई करें। अड्डेबाजी कर नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई करें।
