रामगढ़: उपायुक्त फैज अंक अहमद ने जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिसके तहत मुहीम चलाते हुए खनन विभाग ने बुधवार की सुबह तकरीबन 05.30 बजे रामगढ़ शहर के थाना चौक पर अवैध रूप से बालू ट्रैक्टर पकड़ा। ट्रैक्टर (Mahindra B275 DI, इंजन नंबर RHH2DBN8842, लाल रंग) में लगभग 100 सीएफटी बालू लदा पाया गया। जबकि खनिज के परिवहन से संबंधित कागजात नहीं पाए गए।

प्रशासन ने ट्रैक्टर को बालू सहित जब्त कर वाहन मालिक, चालक और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। मामला सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व को नुकसान और खान एवं खनिज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। 

By Admin

error: Content is protected !!