बड़कागांव (हजारीबाग): सूबे में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े लूटपाट और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे जा रहे हैं। ताजा मामला बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली मार्केट का है। जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने नंदनी ज्वेलर्स के संचालक प्रभु सोनी से तकरीबन 25 लाख रुपए के गहने लूट लिए। वहीं अपराधियों ने भागने के क्रम में चार-पांच राउंड फायरिंग भी किया। जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया। 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नंदनी ज्वेलर्स के संचालक प्रभु सोनी शनिवार की सुबह तकरीबन 10 बजे घर से थैले में गहने लेकर दुकान पहुंचे। जहां दुकान खोलने के क्रम में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर गहने का थैला लूट लिया। इसपर प्रभु सोनी ने हो-हल्ला करना शुरू किया। जिसपर स्थानीय लोग जुटने लगे। इस क्रम अपराधियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें स्थानीय सुधीर सोनी के बांह में गोली लग गई। फायरिंग के बाद तीनों अपराधी एक बाइक पर भाग निकले।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल सुधीर सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस घटना की छानबीन करते हुए अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से स्थानीय दुकानदार दहशत में हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!